Budh Gochar 2025: बुध का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Budh Gochar 2025: 15 सितंबर 2025 को बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है। ऐसे में उनका यह गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज के अनुसार, बुध का यह गोचर चार राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को क्या लाभ मिलेगा?
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो कि सुख और पारिवारिक जीवन का प्रतीक होता है। इस गोचर के प्रभाव से घर-परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। पैतृक संपत्ति या पारिवारिक व्यापार से लाभ के संकेत हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है।
सिंह राशि
बुध ग्रह सिंह राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, जो वाणी और धन का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आपकी बोलने की कला समाज में आपको विशेष स्थान दिला सकती है। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नई आय के स्रोत बन सकते हैं। व्यापारियों को लाभकारी डील मिलने की संभावना है।
कन्या राशि
बुध इस समय आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। मानसिक स्पष्टता और आत्मबल में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। धन संचय में बढ़ोतरी हो सकती है। डिजिटल या सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में प्रसिद्धि मिल सकती है।
धनु राशि
बुध ग्रह धनु राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे, जो कर्म और प्रोफेशन का भाव है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ जातकों को प्रमोशन या नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
बुध का कन्या राशि में गोचर ज्योतिष के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव होगा, लेकिन मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। फिर भी व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार ही इसका पूर्ण आकलन संभव है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
