24 जुलाई को कर्क राशि में बुध अस्त: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में होगा लाभ

Budh Asth 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जुलाई 2025 को बुध ग्रह कर्क राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, लेखन, गणित और संवाद का कारक माना गया है। जब बुध अपनी स्थिति बदलता है। उदय या अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार बुध का अस्त होना चार राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम महाराज से बुध ग्रह पर इन 4 राशियों पर क्या असर पड़ेगा?
वृषभ राशि (Taurus)
बुध के कर्क राशि में अस्त होने से वृषभ राशि वालों की किस्मत का सितारा बुलंदी पर रहेगा। करियर से जुड़ी नई संभावनाएं सामने आएंगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश या बचत योजनाएं लाभप्रद रहेंगी। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की सराहना होगी। किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। बॉस और सहकर्मियों के साथ संबंधों में भी सुधार होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह समय धन लाभ और सुखद समाचारों से भरपूर रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी नए स्रोत से आमदनी बढ़ने के योग हैं। नौकरी या व्यवसाय में मेहनत का प्रतिफल मिलने का समय है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
बुध का अस्त कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक उन्नति का द्वार खोल सकता है। आपके सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी लंबे समय से रुके हुए काम में अब प्रगति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे और आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
क्या करें, क्या न करें इस दौरान
नई शुरुआत करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
अनावश्यक वाद-विवाद या बहस से बचें।
पुराने दस्तावेज़ और वित्तीय योजनाएं दोबारा परखें।
धार्मिक कार्यों में भाग लें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
24 जुलाई को बुध का कर्क राशि में अस्त होना कुछ राशियों के लिए भाग्योदय का संकेत है। विशेष रूप से वृषभ, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को यह समय आत्मविश्वास और अवसरों से भरपूर मिल सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए व्यक्तिगत प्रभाव जानने के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श अवश्य करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अनिल कुमार
