Aaj Ka Panchang, 21 June 2025: 21 जून का वैदिक पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

X
Aaj Ka Panchang, 21 June 2025: आइए जानें शनिवार, 21 जून के दिन का पंचांग, शुभ योग, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्य की स्थिति।
Aaj Ka Panchang, 21 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार, 21 जून को आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन योगिनी एकादशी व्रत भी रखा जा रहा है, जो भगवान विष्णु को समर्पित एक पावन तिथि मानी जाती है। आइए जानें आज के दिन का पंचांग, शुभ योग, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्य की स्थिति।
आज की तिथि और वार
- तिथि: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी
- तिथि समाप्ति: 22 जून को भोर 04:28 AM तक
- वार: शनिवार
शुभ योग और नक्षत्र
- योग: यायिजय योग, जो 21 जून की शाम 07:51 PM से आरंभ होकर 22 जून की भोर 04:28 AM तक रहेगा। यह योग विजय और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माना गया है।
- नक्षत्र: अश्विन नक्षत्र, जो 21 जून की शाम 07:50 PM तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद भरिणी नक्षत्र शुरू होगा।
अभिजीत मुहूर्त (शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ समय)
समय: दोपहर 11:55 AM से 12:51 PM तक
राहुकाल का समय (अशुभ समय)
- दिल्ली सुबह 08:53 – 10:38 बजे तक
- मुंबई सुबह 09:21 – 11:01 बजे तक
- लखनऊ सुबह 08:41 – 10:24 बजे तक
- भोपाल सुबह 08:58 – 10:40 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय का समय: सुबह 05:23 बजे
- सूर्यास्त का समय: शाम 07:22 बजे
योगिनी एकादशी व्रत विशेष
आज का दिन योगिनी एकादशी व्रत के लिए भी अत्यंत पवित्र माना गया है। इस व्रत को करने से पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। व्रती इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करते हैं और रात्रि जागरण करते हैं।
