Budh Mangal Gochar: 6 और 7 जून को होगा दो बड़े ग्रहों का गोचर, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Mangal Gochar 2025 : जून महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधदेव 6 जून 2025, शुक्रवार को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, मंगल देव 7 जून 2025, शनिवार को सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इन दो ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करने वाला है। इनमें से 3 राशियां ऐसी है, जिनके जीवन में बड़े बदलाव होंगे। चलिए जानते हैं-
मेष राशि -
बुध और मंगल के गोचर प्रभाव से मेष राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इन जातकों को व्यापार में मुनाफा होगा। आमदनी के नए रस्ते खुलेंगे। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाहित जातकों का जीवन सुखमयी होगा। अविवाहितों के लिए यह समय विवाह पक्का होने का संकेत दे रहा है।
मिथुन राशि -
दो बड़े ग्रहों के गोचर प्रभाव से मिथुन राशि जातकों को जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इनकी भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। युवा जातकों के महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित हो सकते है। शैक्षणिक कार्यों में लगे जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में आर्थिक समृद्धि संभव है।
सिंह राशि -
मंगल और बुध गोचर प्रभाव सिंह राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इन जातकों की चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में इन्हें मनमुताबिक सफलता मिलने के संकेत है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन से तनाव की छुट्टी होगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
