Nirjala Ekadashi 2025: बुध गोचर से निर्जला एकादशी पर बन रहा शुभ संयोग, 3 राशि वालों पर होगी धनवर्षा

Nirjala Ekadashi 2025 Horoscope : सनातन धर्म में एकादशी व्रत को विशेष महत्व दिया गया है। प्रतिमाह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दो एकादशी आती है और इस हिसाब से साल में लगभग 24 एकादशी व्रत रखे जाते है। इन सबमें 'निर्जला एकादशी व्रत' को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, जोकि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, आज 6 जून 2025, शुक्रवार को ग्रहों के राजकुमार 'बुध' स्वयं की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। आज शुक्रवार का दिन है, जो मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। ऐसे में बुध गोचर, शुक्रवार और निर्जला एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग राशिचक्र की चुनिंदा 3 राशि वालों के लिए विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। इन राशि वालों के जीवन में धनवर्षा संभव है। चलिए जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-
मिथुन राशि -
निर्जला एकादशी पर मिथुन राशि वालों के जीवन में अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। भगवान विष्णु की कृपा से लंबे समय से अटके हुए कार्य भी आज आसानी से पूरे हो सकते है। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आज निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें।
कन्या राशि -
कन्या राशि वालों के लिए आज निर्जला एकादशी पर भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का दिन है। इन जातकों को व्यापार में धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। शुभ फलों के लिए आज निर्जला एकादशी पूजा में भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें।
सिंह राशि -
आज निर्जला एकादशी पर सिंह राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहे रिश्ते गहरे और मजबूत होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ फलों की शीघ्र प्राप्ति के लिए जरूरतमंदों को पंखों का दान करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
