Shukra Gochar 2025: दैत्य गुरु के राशि परिवर्तन से 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानी, प्रेम जीवन में होगी उथल-पुथल

Grah Gochar 2025
X
शुक्र ग्रह 31 मई 2025 शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर वह मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जब शुक्र मेष राशि में हो, तो कुछ जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव उत्पन्न करते है। जानते है उन चुनिंदा राशियों के बारे में, जिन्हें शुक्र गोचर से परेशानी होगी।

Shukra Gochar 2025 Impact on Zodiac Sign : ज्योतिष में शुक को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, कला, भौतिक सुख-सुविधाओं और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह जातक के जीवन में रोमांस, सौंदर्य बोध और भावनात्मक जुड़ाव को नियंत्रित करने का काम करता है। अभी तक शुक्र मीन राशि में विराजमान है, लेकिन शीघ्र ही यानि 31 मई 2025 शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर वह मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसी स्थिति में जब शुक्र मेष राशि में हो, तो कुछ जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव उत्पन्न करते है। जानते है उन चुनिंदा राशियों के बारे में, जिन्हें शुक्र गोचर से परेशानी होगी।

वृषभ राशि -

शुक्रदेव का यह गोचर वृषभ राशि में 12वें भाव में होगा। यह भाव खर्च और हानि का घर होता है। इसलिए वृषभ जातकों को आर्थिक हानि, अत्यधिक खर्च और मानसिक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं को सबसे ऊंचा दिखाने के चक्कर में अनावश्यक खर्च आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने का काम करेगा। विवाहित जातकों के जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मनमुटाव होने की संभावना है। वहीं, प्रेम जीवन में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप विवाद उत्पन्न कर सकता है।

कन्या राशि -

शुक्र का यह गोचर कन्या राशि के 8वें भाव में होगा। यह भाव अप्रत्याशित घटनाओं और मानसिक उथल-पुथल का घर माना जाता है। इसलिए कन्या जातकों के जीवन में अचानक बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। घर-परिवार में चल रही विवाह की चर्चा रुक सकती है। प्रेम संबंधो में कड़वाहट आने से रिश्ते बिगड़ने लगेंगे। इस दौरान आपको परिवार के बुजुर्गों के साथ रिश्ते मजबूत करने होंगे। जरुरतमंदो को सफ़ेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि -

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में हो रहा है। यह भाव रोग, शत्रु और प्रतिस्पर्धा का घर कहलाता है। इसलिए वृश्चिक जातकों को गोचर अवधि तक अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सतर्क रहना होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई तरह की चुनौतियां का सामना आपको करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधो में खटास आने की संभावना है। यह समय आपके लिए आत्मिक स्तर पर रिश्ते मजबूत करने का है। अच्छे परिणाम के लिए शुक्र बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story