Shani Jayanti 2025: आज मनाई जा रही है शनि जयंती, बन रहे कई दुर्लभ संयोग; 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shani Amavasya 2025
X
आज 27 मई 2025, मंगलवार को शनि जयंती मनाई जा रही है। शनि जयंती पर कई शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। सभी दुर्लभ संयोगों के चलते कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। चलिए जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-

Shani Jayanti 2025 Horoscope : आज 27 मई 2025, मंगलवार को शनि जयंती मनाई जा रही है। सनातन धर्म में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ अमावस्या को मनाये जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि, इसी तिथि में सूर्यदेव और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था, जिन्हें न्याय के देवता और कर्मफलदाता भी कहा जाता है। आज मनाई जा रही शनि जयंती पर कई शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार, शनिदेव आज जयंती के अवसर पर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान है। आज ही के दिन सूर्यदेव और बुधदेव वृषभ राशि में युति करने जा रहे हैं, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है।

दूसरी तरफ सुख, वैभव और विलासिता के कारक ग्रह शुक्रदेव भी मीन राशि में होंगे, जिससे मालव्य राजयोग निर्मित होगा। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर राजयोग बन रहा है। इन सभी दुर्लभ संयोगों के चलते कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। चलिए जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-

मिथुन राशि -

शनि जयंती पर बन रहे दुर्लभ संयोगों के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप भूमि अथवा वाहन की खरीददारी कर सकते है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बारिश होगी।

सिंह राशि -

सिंह राशि वालों के लिए शनि जयंती के दिन से ही अच्छा समय प्रारंभ हो रहा है। इन जातकों को कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातक प्रमोशन का लाभ उठा सकेंगे। सिंह के विद्यार्थी जातक परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे। आमदनी बढ़ने से रुपये-पैसे की तंगी दूर होगी।

तुला राशि -

शनि जयंती पर तुला राशि के जातकों का भाग्य उदय होने जा रहा है। इन जातकों की सोई हुई किस्मत चमकने वाली है। ये जातक जिस भी कार्य को छेड़ेंगे, वह जरूर पूरा होगा। आमदनी के नए रस्ते प्रशस्त होंगे। आर्थिक तंगी दूर होने से मानसिक तनाव कम होगा। मान-सम्मान और सुखमयी वैवाहिक जीवन मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story