Budh Gochar 2025: 23 मई को ग्रहों के राजकुमार करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों का खुलेगा भाग्य

Budh Gochar in Vrishabh Rashi Impact on Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को 'ग्रहों का राजकुमार' कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा गया है। एक निश्चित समय अवधि के बाद बुध राशि परिवर्तन करते है, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित होती है। पंचांग के मुताबिक, 23 मई 2025, शुक्रवार को ग्रहों के राजकुमार बुध देव मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन चुनिंदा 4 राशि के जातकों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। इससे इनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन मिलेगा। चलिए जानते है उन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में-
वृषभ राशि-
बुध का राशि परिवर्तन वृषभ राशि में ही हो रहा है। इससे इन जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी और कारोबार में आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। प्रेम-संबंध पहले से अधिक गहरे होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय रहेगा।
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। गोचर अवधि के दौरान शादी-विवाह को लेकर बातचीत होने की प्रबल संभावना रहेगी। कारोबारी जातक साझेदारी के कार्य में आर्थिक रूप से सफल रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के जीवन में बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव होगा। इसके शुभ प्रभाव से परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर कोई कानूनी अड़चन चल रही है, तो वह इस अवधि में दूर होने की प्रबल संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जमीन-वाहन सुख प्राप्ति होगी।
धनु राशि-
बुध के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों की वाणी में मधुरता आएगी। साथ ही कारोबारी जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
