शुभ मुहूर्त 2026: शादी के लिए 59 दिन, गृह प्रवेश के लिए 37 दिन; जानिए प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने की शुभ तारीखें

2026 शुभ मुहूर्त कैलेंडर: किस महीने क्या करें? शादी, गृह प्रवेश, वाहन और मकान की पूरी लिस्ट।
नववर्ष 2026 आस्था, परंपरा और नए संकल्पों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आया है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से सकारात्मक ऊर्जा, स्थायित्व और सफलता मिलती है। यही कारण है कि विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति या वाहन खरीद जैसे बड़े निर्णय शुभ तिथियों में करना शुभ माना जाता है। यहां जानिए 2026 का शुभ मुहूर्त कैलेंडर- तारीखवार जानकारी।
विवाह शुभ मुहूर्त 2026
वर्ष 2026 में कुल 59 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। जनवरी में कोई शुभ योग नहीं है, इसलिए शादियों का सिलसिला फरवरी से शुरू होगा। सबसे अधिक 12 शुभ तिथियां फरवरी में उपलब्ध हैं। मार्च, अप्रैल, मई और जून भी विवाह के लिए अनुकूल रहेंगे, जबकि जुलाई के बाद नवंबर-दिसंबर में फिर से शादियों का दौर लौटेगा।

- फरवरी: 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
- मार्च: 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
- अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
- मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
- जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
- जुलाई: 1, 6, 7, 11
- नवंबर: 21, 24, 25, 26
- दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 11
गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त 2026
नए घर में प्रवेश के लिए 37 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। पहला गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी में है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ योग नहीं बन रहा, इसलिए इस अवधि में योजना बनाने से बचना बेहतर होगा।

- फरवरी: 6, 11, 19, 20, 21, 25, 26
- मार्च: 4, 5, 6, 9, 13, 14
- अप्रैल: 20
- मई: 4, 8, 13
- जून: 24, 26, 27
- जुलाई: 1, 2, 6
- नवंबर: 11, 14, 20, 21, 25, 26
- दिसंबर: 2, 3, 4, 11, 12, 18, 19, 30
प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री के मुहूर्त 2026
जमीन, फ्लैट या अन्य संपत्ति के लिए 68 शुभ दिन उपलब्ध हैं। जनवरी, अक्टूबर और नवंबर इस दृष्टि से विशेष रूप से अनुकूल माने गए हैं। इन तिथियों में किए गए सौदे दीर्घकालीनलाभ और स्थिरता प्रदान करते हैं।

- जनवरी: 1, 2, 8, 15, 16, 22, 23, 29, 30
- फरवरी: 12, 13, 19, 20, 26, 27
- मार्च: 12, 13, 19, 20, 26, 27
- अप्रैल: 9, 10, 16, 17, 23, 24
- मई: 1, 7, 14
- जून: 18, 19, 25, 26
- जुलाई: 16, 17, 23, 24
- अगस्त: 13, 14, 20, 21, 28
- सितंबर: 4, 10, 11, 17, 18, 25
- अक्टूबर: 1, 2, 8, 16, 22, 23, 29, 30
- नवंबर: 12, 13, 19, 20, 26, 27
- दिसंबर: 10, 11, 17, 18, 24, 25
वाहन खरीद के शुभ योग 2026
2026 में वाहन खरीदने के लिए 88 शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी और अगस्त सबसे अच्छे महीने रहेंगे, जहां 10-10 शुभ तिथियां मिल रही हैं। नई गाड़ी खरीदने के लिए ये महीने विशेष रूप से उपयुक्त हैं।

- जनवरी: 1, 2, 4, 5, 11, 12, 14, 21, 28, 29
- फरवरी: 1, 6, 11, 26, 27
- मार्च: 1, 5, 6, 8, 9, 15, 16, 23, 25, 27
- अप्रैल: 1, 2, 3, 6, 12, 13, 20, 29
- मई: 1, 4, 10, 11, 14
- जून: 17, 22, 24, 25
- जुलाई: 2, 3, 5, 8, 12, 19, 24, 29, 30
- अगस्त: 7, 9, 10, 16, 17, 20, 26, 27, 28, 31
- सितंबर: 4, 6, 7, 13, 14, 16, 17, 24
- अक्टूबर: 21, 22, 25, 28, 30
- नवंबर: 1, 6, 19, 25, 26, 29
- दिसंबर: 3, 4, 6, 13, 14, 23, 30, 31
इन शुभ तिथियों के आधार पर आप अपने विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति निवेश और वाहन खरीद की योजना बनाकर न केवल परंपरा का पालन कर सकते हैं, बल्कि मानसिक संतोष और सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य जीवन में मंगल और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।
