रक्षाबंधन 2025: बहनों की एक गलती, संकट में डाल सकता है भाई का जीवन; जानें क्या करें- क्या न करें

रक्षाबंधन 2025: बहनों की एक गलती, भाई के लिए हो सकता है अनिष्टकारी
लेखक: पंडित राम शुक्ला
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है, इस बार शनिवार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल का स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में बहन की एक गलती भाई के जीवन को संकट में डाल सकती है। लिहाजा, बहनों को कुछ खास सावधानियां बरतना जरूरी है। बहनों को लाल और काले रंग से बचना होगा। इसके लिए हरा, पीला, केसरिया और सफेद रंग शुभ रहेंगे। इस दिन हरा रंग सबसे शुभ रहेगा, क्योंकि बुध ग्रह का उदय होगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:20 से दोपहर 1:42 तक है, और भद्रा काल (सुबह 06:15 से 09:57) में राखी बांधने से बचें। सही तिलक विधि, उपहारों में रंगों का चयन और विशेष उपाय, जैसे "ॐ रक्षायै नमः" का जप, भाई की रक्षा और सुख-समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। इस रक्षाबंधन, छोटी-छोटी सावधानियों से बनाएं अपने भाई का जीवन सुरक्षित और खुशहाल।
श्रृंगार और ड्रेस कोड: बहन क्या पहनें?
बहनें लाल ड्रेस पहन सकती हैं। यह शुभ रहेगा। लाल रंग धारण करेंगी तो मंगल एनर्जी देगा। ऊर्जा मिलेगी। फिर जब लाल ड्रेस पहन कर भाई को हरे रंग की राखी बांधेंगी, तो भाई की समझो लॉटरी निकलने वाली है। यकीनन, इससे भाई की जिंदगी में धन की वृद्धि कराएगा।
लेकिन भाई को गलती से भी लाल रंग की राखी नहीं बांधें। इसका भाई के जीवन में उल्टा असर पड़ेगा। एक्सीडेंट के योग बन सकते हैं। आर्थिक हानि संभव है। भाई राखी के दिन काला, नीला और लाल रंग छोड़कर किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त
- राखी बांधने का मुहूर्त: सुबह 10:20 से दोपहर 1:42 तक
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 10 अगस्त 2025 रात 08:18 से
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 11 अगस्त 2025, शाम 05:42 तक
- भद्रा काल: सुबह 06:15 से 09:57 तक (राखी ना बांधें)
नोट: भद्रा काल में राखी बांधना वर्जित है। शुभ कार्य के लिए भद्रा समाप्ति के बाद ही राखी बांधें।
भाई के लिए कौन से रंग हैं अशुभ
इन रंगों से बचें (विशेषकर भाई के लिए)
- लाल रंग – कपड़े, तिलक, राखी, मिठाई की पैकिंग
- काला रंग – राखी, ड्रेस, उपहार
कारण: साल 2025 का स्वामी मंगल है, और लाल-काले रंग का प्रभाव मंगल को उत्तेजित कर सकता है। इससे भाई को अनिष्ट या नुकसान की संभावना बढ़ती है।
राखी बांधते समय किस कलर के कपड़े पहनें?
- इस बार रक्षाबंधन पर सबसे उपयुक्त कलर हरा है। पीला, केसरिया, ऑरेंज, सफेद और क्रीम कलर भी शुभता प्रदान करेंगे।
- भाई को बहनें हरे रंग राखी बांधें। इसके साथ यदि चांदी का कॉम्बिनेशन होगा तो विशेष फलदायी रहेगा।
- बहनों को इस बार लाल रंग की राखी बांधने से बिलकुल बचना चाहिए।
- भाई लाल, नीला और काला कपड़े नहीं पहनें।
- पीला, हरा, सफेद या हल्का रंग मंगलकारी होगा।
- बहन लाल ड्रेस पहन सकती हैं (मंगल की ऊर्जा के लिए), लेकिन भाई को लाल से बचना होगा।
राखी बांधने की सही विधि
भाई को राखी बांधन से पहले दीपक व नारियल से आरती उतारें। फिर हल्दी और अक्षत (चावल) से तिलक करें। रक्षा सूत्र बांधते समय मंत्र बोलें और मिठाई खिलाएं। इसके बाद उपहार भेंट करें, लेकिन ध्यान रखें इसकी पैकिंग लाल या काले रंग में न हो। मंत्र इस तरह है:
"येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥"
रक्षा सूत्र बांधते समय "ॐ रक्षायै नमः" का जप करें। साथ ही आरती 5 बार घुमाएं और नारियल रखें। इस दौरान पीले वस्त्र पहनना मंगलदोष को शांत करता है।
हल्दी-चावल से तिलक करें। उपहार और मिठाई की पैकिंग हरे, पीले या सफेद रंग में हो। मिठाइयां सफेद या हल्के रंग की हों। बेसन लड्डू, केसर बर्फी, सूखे मेवे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
