कारगिल में पारा शून्य से 10.2 डिग्री नीचे पहुँचा, जमा देने वाली ठंड

श्रीनगर. राज्य के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर से राहत मिलने के बावजूद कारगिल जिला शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि नजदीक के कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को शहर का तापमान शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को यहां का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सबसे कम स्तर का तापमान था। शहर के कुछ हिस्सों में शीतलहर से राहत मिली है।
काजीगुंड शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट्स और गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने और बर्फ गिरने की भविष्यवाणी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS