रावण प्रकृति के विरुद्ध करना चाहता था ये काम, राम ने मौत देकर लगाया विराम

X
By - haribhoomi.com |19 Oct 2015 6:30 PM
रावण का रंग काला था इसीलिए वो चाहता था कि दुनिया में काले लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि सभी का रंग गोरा हो जाए।
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 22 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व के बारे में अनेकों किंविंदंतियां भी हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी तिथि पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था।
रावण भगवान की सत्ता को मिटाने के लिए कई ऐसे काम करना चाहता था जिनसे वो अधर्म को बढ़ावा दे सके। लेकिन वो सफल नहीं हो पाया, क्योंकि वे बातें प्रकृति के विरुद्ध थीं। उनसे अधर्म बढ़ता और राक्षस प्रवृत्तियां अनियंत्रित हो जातीं। जानिए उन कामों के बारे में जो रावण करना चाहता था, लेकिन नहीं कर पाया-
.jpg)
सोने को सुगंधित बनाना चाहता था रावण
रावण की मंशा थी कि सोने में सुगंध डाली जाए जिससे वो दुनिया भर के सोने को सूंघकर उसपर कब्जा कर सके।
.jpg)
काले लोगों का रंग गोरा करना चाहता था रावण
रावण का रंग काला था इसीलिए वो चाहता था कि दुनिया में काले लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि सभी का रंग गोरा हो जाए। इसके पीछे उसका मानना था कि काले लोगों को महिलाओं से अपमान झेलना पड़ता है।
.jpg)
रावण शराब से बदबू मिटाकर अधर्म को बढ़ाना चाहता था।
रावण स्वर्ग के लिए सीढ़ी लगाना चाहता था, जिसके जरिए लोग स्वयं की इच्छा से स्वर्ग को जा सकें।
.jpg)
रावण की मंशा थी कि सातों समुद्रों के पानी को मीठा बना दिया जाए।
रावण दुनिया से भगवान का अस्तित्व मिटाकर खुद की पूजा कराना चाहता था।
रावण रक्त का रंग सफेद करना चाहता था। इसके पीछे उसकी मंशा थी कि अगर ऐसा हो जाएगा तो उसके द्वारा किए गए रक्तपात का पता नहीं चल पाएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS