क्राइम अगेंस्ट वूमन: दो युवतियों के साथ रेप पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़

X
By - haribhoomi.com |14 April 2014 6:30 PM
राजधानी दिल्ली में लगभग रोजाना रेप के मामले सामने आ रहे हैं।
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म का ग्राफ काम होने की वजह और तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के तीन इलाकों में एक किशोरी से जबरन दष्कर्म, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तीनों मामलों में पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है। बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। किशोरी के पिता एक निजी कंपनी में काम करते है। पीड़िता के पड़ोस में अकबर 20 नामक युवक रहता है। किशोरी की उससे दोस्ती है। पीड़िता का आरोप है कि गत 13 अप्रैल को उसके परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गये हुए थे। तभी अकबर उसके घर जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। किसी से बात बताने पर उसने उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। शाम को जब पीड़िता के परिवार वाले आये तब किशोरी ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसे मेडिकल जांच के लिये नजदीकी अस्पताल में भेजा,जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नीचे की स्लाइड्स मे जानिए, अस्पताल में युवती से रेप की कोशिश-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS