मुंबई लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय युवती को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, CCTV में हुआ कैद

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 22 वर्षीय युवती से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में बीती रात तकरीबन 11 बजे हुई। घटना ग्रांट रोड और चर्नी रोड स्टेशन के बीच की है। इस दौरान डिब्बे में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। पीड़ित लड़की इस घटना से इतनी ज्यादा डर गई कि उसने पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज नहीं कराया।
इसे भी पढ़ें:- नाबालिग का अपहरण कर किया दो दिनों तक गैंगरेप, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह नियम बनाया गया है कि ट्रेन में रात 8:30 बजे से एक सुरक्षाकर्मी महिलाओं के डिब्बे में तैनात रहेगा। फिलहाल, सीसीटीवी के जरिए आरोपी को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी ने मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। हालांकि पीडित लड़की ने डर की वजह से मामला दर्ज नही कराया था।
इसे भी पढ़ें:- डायन बताकर पांच महिलाओं की बेरहमी से हत्या, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
रेलवे पुलिस ने सु-मोटो लेते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। सीसीटीवी में आरोपी साफ दिख रहा है। उसने लाल रंग की कैप्री पहनी है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी के बहुत नजदीक पहुंच गई है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध 25 साल के लड़के पर आरोप है कि इसने चलती लोकल ट्रेन में एक 22 साल की कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है।
इसे भी पढ़ें:- ऑफिस में होता है यौन शोषण, मेनका गांधी ने संसद में पेश की रिपोर्ट
जांच के दौरान और पीड़िता के बताए गए हुलिए पर रेलवे पुलिस ने इस संदिग्ध को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के जरिए पकड़ने की कोशिश कर रही है। दरअसल पूरा वाकाया 6 अगस्त का है जब पीड़ित छात्रा रात के 11 बजे मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़ कर चर्चगेट की तरफ आ रही थी। देर रात होने की वजह से महिला कोच में पीड़ित लड़की अकेली थी। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया औऱ जबरन महिला कोच में जा कर पीड़ित के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS