रिकॉर्ड बनाने के लिए राखी बंधवाएंगे MLA राम कदम, बॉलिवुड की कई अभिनेत्रियों को बना चुके हैं बहन

X
By - haribhoomi.com |26 Aug 2015 6:30 PM
राम कदम बिपाशा वसु, इशा कोप्पिकर और कायनात जैसी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से राखी बंधवा चुके हैं।
मुंबई. रक्षाबंधन का पर्व आ रहा है, इस मौके को सभी अपनी तरह से सेलिब्रेट करने की तैयारियों में हैं। सरकार पॉलिसी गिफ्ट करने की अपील कर रही है तो बाजार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चॉकलेट कंपनियां अपना माल बाजार में उतार चुकी हैं। लेकिन महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की जद्दोजहद में हैं।
दरअसल, कदम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रक्षाबंधन उत्सव को दर्ज कराने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। वे इस बार 60 हजार बहनों से राखी बंधवाएंगे। इसकी शुरुआत सोमवार को उनके घर से हो चुकी है। राखी बांधने सैकड़ों महिलाएं उनके घर पहुंच रही हैं।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन स्पेशल: एक आदर्श भाई था रावण
राम कदम का राखी प्रेम अचानक ही नहीं जागा है। वे दही हांडी का आयोजन कराते हैं। इतना ही नहीं राम कदम बिपाशा वसु, इशा कोप्पिकर और कायनात जैसी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से राखी बंधवा चुके हैं। मुंबई के घाटकोपर इलाके में हर साल राम कदम दही-हांडी फंक्शन करवाते हैं। इसमें कई सेलिब्रिटीज शिरकत करते हैं। 2009 के विधानसभा चुनाव में पूनम महाजन को हराकर राम कदम फेमस हुए थे। विधायक कदम को बीजेपी में शामिल किए जाने का सांसद पूनम महाजन ने विरोध किया था। लेकिन बीजेपी नेता विनोद तावड़े और आशीष शेलार ने अमित शाह से कदम को बीजेपी में शामिल करने की मांग की थी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, राम कदम के बारे में अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS