झुकी यूपी सरकार, रैली से पहले मंदिर जाएंगे नरेंद्र मोदी

X
By - haribhoomi.com |19 Dec 2013 4:33 PM
शुक्रवार को वाराणसी में रैली से पहले बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
वाराणसी .शुक्रवार को वाराणसी में रैली से पहले बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि जिला प्रशासन ने उनसे आग्रह किया है किवह रैली के लिए जब आएं, तो शहर के दो सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन करने के लिए न जाएं।
बीजेपी अब तक राम मंदिर के बजाए विकास का मुद्दा ज्यादा उछाल रही है। बनारस में मोदी के विश्वनाथ मंदिर का कार्यक्रम अचानक ही सामने आना रणनीति का ही हिस्सा है। बाबा दरबार में वह दोपहर की भोग आरती में शामिल होंगे। मोदी संकटमोचन मंदिर भी जाएंगे जहां 2006 में आतंकी विस्फोट में दर्जनों लोगों की जान गई थी।
इसके बाद वे वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे के किनारे राजातालाब खजुरी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में दोपहर एक बजे शामिल हो हुंकार भरेंगे। रैली स्थल पर बीजेपी के यूपी प्रभारी अमित शाह से लेकर कल्याण सिंह व अन्य नेताओं ने भी तैयारी का जायजा लिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री के बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें महीनों से चल रही हैं। फिलहाल यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सांसद हैं।
बनारस की यह रैली इन दोनों वजहों से खास हो जाती है। इसीलिए इसकी तैयारी में जुटी बीजेपी न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पश्चिमी बिहार में भी इसका जोर-शोर से प्रचार कर रही है। इसी बीच नरेंद्र मोदी को प्रशासन का यह संदेश मिला है। इसमें कहा गया है कि आप अपनी विजय शंखनाद रैली वाले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर न जाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS