खास होगा पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 45 हजार लोगों के साथ योग करेंगे PM मोदी

X
By - haribhoomi.com |28 May 2015 6:30 PM
प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। 21 जून को वह राजपथ पर करीब 45 हजार लोगों के साथ योगासन और प्राणायाम करते नजर आएंगे। यहां वो अपने कई मंत्री, सांसद, सीनियर ब्यूरोक्रेट्स और अन्य बहुत से जाने माने लोगों के साथ योग और प्राणायाम करेंगे। मौका होगा पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। जिसे केंद्र सरकार द्वारा बेहद खास बनाए जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
विजय चौक से इंडिया गेट लोग करेंगे योगासन
प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। यह आयोजन आयुष मंत्रालय की इकाई मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की देखरेख में होगा। आयोजन स्थल विजय चौक से इंडिया गेट और आसपास की 17 छोटी-बड़ी सड़कों तक होगा। इस योग शिविर में कौन-कौन लोग हिस्सा लेंगे, यह तय करने की कवायद जोरों पर है। पूरे योग स्थल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
35 मिनट तक होंगी योग और प्राणायाम
मोदी योग के मुरीद हैं। अपने भाषणों में अक्सर वह योग की शक्ति का जिक्र तो करते ही हैं। वह नियमित रूप से योग और प्राणायाम भी करते हैं। राजपथ पर होने वाले शिविर में शिरकत करने वालों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर जगह-जगह एलईडी स्क्रीन्स लगाई जाएंगी और इन पर एक सीडी चलाई जाएगी। इस 35 मिनट की सीडी में योग और प्राणायाम की क्रियाएं होंगी। लोग इसे देखकर योग और प्राणायाम करेंगे। इस सीडी को मोरारजी योग संस्थान ने कई भारतीय भाषाओं में तैयार किया है। शिविर से पहले इसमें शिरकत करने वालों को जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS