महिला सुरक्षा के लिए आई ‘हिम्मत’, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया मोबाइल ऐप

महिला सुरक्षा के लिए आई ‘हिम्मत’, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया मोबाइल ऐप
X
आत्मरक्षा के ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्म-विश्वास की भावना विकसित होती है।
नई दिल्ली. गुरुवार को यहां एक समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐप्लीकेशन लांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस सभी आयु की महिलाओं को आत्मरक्षा तकनीकी का प्रशिक्षण दे रही है और अब तक 15,000 महिलाएं प्रशिक्षित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्म-विश्वास की भावना विकसित होती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय लोगों में परंपरागत रूप से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदना रही है क्योंकि यहां महिलाओं की पूजा की जाती है और हमारे समाज में प्राचीन समय से महिलाओं का आदर किया जाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अगले कुछ वर्षों में काफी बढ़ जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व दो से तीन वर्षों में 1.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को राज्य पुलिस बलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की सलाह दी है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस का हेल्पलाइन नम्बर 1064 तथा व्हाट्स ऐप नम्बर संबंधी विज्ञापन को भी जारी किया। इन नम्बरों पर संकट की घड़ी में फोटो और वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी मॉडल पुलिस बल बनने और उदाहरण पेश करने की है। सिंह ने इस मौके पर मिर्च स्प्रे का भी वितरण किया और दिल्ली पुलिस का ‘स्वयं-रक्षा’ कार्यक्रम पूरा करने वाली लड़कियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बेहतर पुलिस सेवा के लिए तकनीक के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली पुलिस की सराहना की।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, ऐसे करेगा ऐप काम-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story