कैबिनेट में राजनाथ को मिला नंबर दो का पोजीशन, मोदी के विदेश दौरे के दौरान संभालते हैं पदभार

इस पर कई तरह से चर्चाएं होने लगीं। बीच में राजनाथ सिंह और मोदी के संबंधों को लेकर नया शिगूफा आया। इन तमाम चर्चाओं के बीच मोदी द्वारा जापान यात्रा में जाते समय राजनाथ सिंह को सरकारी कामकाज संभालने का अधिकार दिया गया। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन अब अमेरिका यात्रा पर भी राजनाथ सिंह को सरकारी कामकाज संभालने का अधिकार देकर मोदी ने एक तरह से सिंह की सरकार में स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया है। इस आशय का एक पत्र जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि मोदी की अनुपस्थिति में सरकारी कामकाज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह संभालेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अतिरिक्त विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री तथा वित्त मंत्री अरुण जेटली, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए नोट में भी यह जानकारी दी गई है। मोदी जब जापान दौरे पर गए थे तो तब भी देश की सत्ता उन्हीं के हाथों में थी। लेकिन उस वक्त कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी इस बार सचिवालय द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS