ठाकरे ने दिया विवादित बयान- किसानों से कहा जो आपके साथ नाइंसाफी करें, उनकी जान ले लो

X
By - haribhoomi.com |7 April 2014 6:30 PM
यवतमाल में बड़ी संख्या में किसानों के आत्महत्या करने के मामले सामने आते हैं।
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के यवतमाल में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने आपके साथ नाइंसाफी की, आप उनकी जान ले लो। गौरतलब है कि यवतमाल में बड़ी संख्या में किसानों के आत्महत्या करने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में राज ठाकरे ने जो बयान दिया है, उसे बेहद उत्तेजक माना जा रहा है।
ठाकरे यवतमाल में विदर्भ क्षेत्र से अपनी पार्टी के प्रत्याशी राजू पाटिल राजे के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मनसे प्रमुख ने यहां कहा, 'पिछले 67 सालों से चार मुद्दों- सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के नाम पर ही चुनाव लड़े जा रहे हैं। लेकिन, ये सभी समस्याएं अभी भी जस की तस हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, ठाकरे के पुराने विवादित बयानों को-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS