राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिलेगा कांग्रेस नेताओं का डेलीगेशन

X
By - haribhoomi.com |8 May 2016 6:30 PM
राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास है।
नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद सोमवार को कांग्रेस ने गृहमंत्री से अपने उपाध्यक्ष की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। इस मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शाम तीन बजे गृहमंत्री से मुलाकात करने जा रहा है। आपको बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के पास है।
ये भी पढ़ें: सरकार की दिशा भारत के लिए खतरनाक, पता नहीं कैसे चल रही हैः अरुण शौरी
जानकारी के मुताबिक पुड्डूचेरी कांग्रेस के पास एक पत्र आया है जिसमें राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि 'चार मई को पार्टी ऑफिस से आया था। इसमें दावा किया गया है कि राहुल को रैली के दौरान उड़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि राहुल मंगलवार को काराइकाल का दौरा करने वाले हैं, जहां वह एक पब्लिक मीटिंग करेंगे।
कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने वाला है। कांग्रेसी नेताओ ने अपने उपाध्यक्ष के लिए एडिशनल सिक्युरिटी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक अहमद पटेल, राजीव शुक्ला, मोतीलाल वोरा और आनंद शर्मा इस मुद्दे को लेकर राजनाथ सिंह से मिलेंगे। इस पत्र की जानकारी वी नारायणस्वामी को भी दे दी गई है जो कि यूपीए सरकार में मंत्री थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS