महिलाओं को शक्ति देने से पहले इज्जत करना तो सीखें मोदी: राहुल गांधी

अमेठी. यहां अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'हम गरीबों को विकास की रफ्तार के साथ जोड़ना चाहते हैं। गरीबों तक एटीएम समेत तमाम तरह की सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। मरेंद्र मोदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं महिलाओं को शक्ति देना चाहता हूं। महिलाओं को शक्ति की जरूरत है? हम कहते हैं उनको थोड़ी इज्जत दो'।
राहुल ने कहा 'हमारी सोच और तरक्की में सबको साझीदार बनाने का हक है'। अमेठी की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा 'हमने अमेठी के विकास के लिए काम किया है। यहां के किसानों के लिए काम किया है। यहां फूड पार्क की स्थापना बड़ी उपलब्धि है'। उन्होंने कहा कि अमेठी में जितने हाईवे हैं शायद ही देश के किसी और जिले में हों।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS