राहुल गांधी का पता बताने वाले को मिलेगा ईनाम, इलाहाबाद में लगे पोस्टर

राहुल गांधी का पता बताने वाले को मिलेगा ईनाम, इलाहाबाद में लगे पोस्टर
X
इलाहाबाद में राहुल गांधी का पता बताने पर ईनाम की घोषणा की गई है।

इलाहाबाद. राहुल गांधी की छुट्टी ने कांग्रेस आलाकमान के लिए फजीहत खड़ी कर दी है। राहुल से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता रोजाना ही कोई ना कोई ऐसा बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं, जो कांग्रेस आलाकमान के लिए सिरदर्द बन जा रहा है। इलाहाबाद में राहुल गांधी का पता बताने पर ईनाम की घोषणा की गई है।

अमर उजाला के मुताबिक इलाहाबाद में पोस्टर लगाए गए हैं और कहा गया है कि राहुल गांधी का पता बताने पर बढ़िया ईनाम दिया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि पोस्टरबाजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं। दो दिन पहले कांग्रेस के कुछ पुराने कार्यकर्ताओं ने राहुल की जगह पर उनकी बहन प्रियंका गांधी को कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनाने को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी पर जाने की खबरें सोमवार को सामने आई थी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है ‌कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के करीबी नेताओं से नाराज होकर छुट्टी पर चले गए थे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर के बारे में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और
पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story