जब पंचम द ने काका के साथ हवा में बनाया गाना

X
By - haribhoomi.com |13 July 2015 6:30 PM
(पंचम दा) हमेशा अपने गीतों में नये-नये प्रयोग करते रहते थे
मुंबई. संगीत के सम्राट और अपने संगीत से लोगों को मंत्रमुग्धू कर देनेवाले वाले महान संगीतकार आर डी बर्मन यानी (पंचम दा) हमेशा अपने गीतों में नये-नये प्रयोग करते रहते थे। बेमिसाल ख्याल अक्सर अजीबोगरीब समय पर आते हैं और यह बात राहुल देव बर्मन के लिए कई बार सही साबित हुई। उन्हें हिंदी फिल्मी संगीत के कुछ यादगार गीतों की प्रेरणा उस समय आई जब वह सफर कर रहे होते थे।
इसे भी पढ़े: OMG रितेश और अरशद' होस्ट करेंगे 'कॉमेडी नाइट्स'
एक नयी किताब में कहा गया है कि एक बार वह उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ बॉम्बे से दिल्ली जा रहे थे। इस सफर के दौरान उन्होंने शानदार गीत ‘ये जो मुहब्बत है’ बनाया और इसे वर्ष 1971 की फिल्म ‘कटी पतंग’ में शामिल किया गया। ‘आर डी बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक’ नामक इस किताब में आगे कहा गया कि हवा के बीचों बीच बर्मन द्वारा बनाए गए इस गाने को राजेश खन्ना ने खूब सराहा और फिल्म में इस गाने के लिए विशेष तौर पर जगह बनाई।’
लेखक खगेश देव बर्मन ने कहा, ‘एकबार दिल्ली आने वाले विमान में राजेश खन्ना और बर्मन एकसाथ सफर कर रहे थे। तभी राजेश ने उनसे कहा कि वह कुछ ऐसा गुनगुना दें कि उनकी बेचैनी शांत हो जाए। बर्मन ने अपने साथी यात्री को खुश करने के लिए यह अनुरोध स्वीकार कर लिया।’
उन्होंने कहा, ‘राजेश ने यह सुना तो उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने अपने दोस्त और निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत से ‘कटी पतंग’ में एक ऐसी स्थिति बनाने के लिए कहा ताकि हवा में बने बर्मन के इस गीत को उसमें डाला जा सके। इस तरह ‘ये जो मुहब्बत है’ को ‘कटी पतंग’ में डाल दिया गया और यह एक यादगार गीत बन गया।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS