हल्की ठंड के बीच पुष्कर में संतों का शाही स्नान

हल्की ठंड के बीच पुष्कर में संतों का शाही स्नान
X
विश्व विख्यात पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है।

अजमेर. विश्व विख्यात पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। डुबकी लगाकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अभिलाषा लिए लाखों की संख्या में लोग पुष्कर पहुंचे हैं। अब भी लोगों के आने का तांता लगा हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के साथ ही पांच दिन से चल रहा पंच तीर्थ महास्नान पूरा हो जाएगा। पौ फटने के साथ ही सरोवर के घाट, मंदिर व बाजार में संकीर्तन करते संत ही संत नजर आए। हल्की ठंड के बीच शनिवार सुबह सात बजे सेन भक्ति पीठ के संस्थापक सेनाचार्य अचलानंद एवं स्वामी प्रेमदास के सानिध्य में बैडबाजों के साथ रामधुनी गाते हुए कस्बे के मंदिर एंव मठ के संत महंत गुरूद्वारे से सप्तऋषि घाट पहुंचे। जहां मंत्रोच्चार के साथ संतों ने ब्रह्मघाट पर पहुंच पूजा अर्चना कर शाही स्नान किया।

शाही स्नान के बाद संत परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा के रूप में गऊ घाट, वराह घाट होते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए. कार्तिक चर्तुदशी पर स्नान के लिए बीती रात ही भारी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर पहुंच गए और भोर होते ही सरोवर में डुबकियां लगाना शुरू कर दी। जिला प्रशासन ने पंचतीर्थ स्नान के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इसके तहत पुलिस के जवानों के साथ ही स्काउट एवं गाइड को भी लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा के दौरान कस्बे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत एक तरफा यातायात शुरू कर दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story