पैगंबर मुहम्‍मद पर कार्टून प्रतियोगिता में फायरिंग, दोनों हमलावर ढेर

पैगंबर मुहम्‍मद पर कार्टून प्रतियोगिता में फायरिंग, दोनों हमलावर ढेर
X
इस्लाम की आलोचना करने वाले न्यूयॉर्क स्थित रूढि़वादी संगठन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
टेक्सास. अमेरिका के टेक्सास में पैंगंबर हजरत मोहम्मद पर कार्टून बनाने की प्रतियोगिता के दौरान गोली चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने मार गिराया है। गोलाबारी में एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि डालास के गार्लैंड डिस्ट्रिक्ट में एक कार से गोलियां चलाई गई। यहां पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून बनाने की प्रतियोगिता चल रही थी। प्रशासन के अनुसार, दो बंदूकधारियों ने एक निजी सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया। जवाब कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने उन दोनों हमलावरों को मार गिराया।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बंदूकधारियों और सुरक्षा अधिकारी की पहचान जाहिर नहीं की है। हमले के पीछे क्या मकसद था इसके बारे में भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। डालास के गार्लैंड में रविवार को पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून बनाने की विवादित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
आपको बताते चलें कि इस्लाम की आलोचना करने वाले न्यूयॉर्क स्थित रूढि़वादी संगठन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इमारत में 75 लोग मौजूद थे। इस आयोजन में डच राजनयिक गीर्ट विल्डर्स ने भी भाषण दिया था। विल्डर्स मुस्लिम विरोध विचारों के लिए जाने काफी प्रसिद्ध है।
इस प्रतियोगिता के विेजेता 'बेस्ट कार्टून' को 10 हजार अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी दिए जाने की घोषणा भी की गई थी। गोलीबारी की यह घटना स्थानीय समयानुसार रविवार शाम सात बजे के आसपास कर्टिस कलवेल सेंटर के बाहर शुरू हुई समाचार एजेंसी एसोसिएडेट प्रेस के अनुसार गोलीबारी की घटना के बाद इस कॉन्टेस्ट पर एफबीआई की नजर है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story