सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर बढ़ा बवाल, कांग्रेसियों ने किया घर के बाहर हंगामा

सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर बढ़ा बवाल, कांग्रेसियों ने किया घर के बाहर हंगामा
X
प्रियंका ने यह इच्छा जाहिर की है की वो मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी।
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के खिलाफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी की आपत्तिजनक टिप्पणी सियासी रुख अख्तियार कर रहा है।
आज दिल्ली में सुब्रमण्यम स्वामी के घर के बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वामी की आवास के परिसर में जबरन घूसने की कोशिश की।
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी के उस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें स्वामी ने प्रियंका गांधी पर बहुत ही निजी हमला किया था।
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने से इनकार करने की खबरों के बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि प्रियंका गांधी को शाम छह बजे के बाद होश नहीं रहता और उनका नाम बदनाम है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि अगर वह बनारस से चुनाव लड़ती तो उनका बुरा हाल होता।
सुब्रमण्यम ने कहा था, "चुनाव नहीं लड़कर उन्होंने खुद को बचा लिया। वह बहुत की अलोकप्रिय हैं. उनका नाम बदनाम है।"
इससे पहले, स्वामी ने कहा था कि प्रियंका गांधी बेहद ही नमकहराम बेटी है जिसने अपने पिता के हत्यारों से मुलाकात की।
नीचे की स्‍लाइड्स मे जानि‍ए, सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर बढ़ा बवाल-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

  • Next Story