हरियाणा की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: नरेंद्र मोदी

X
By - haribhoomi.com |3 Oct 2014 6:30 PM
मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं, लेकिन यहां का पुलिसवाला भी मेरी बात नहीं मानेगा क्योंकि वह हरियाणा सरकार का है।
करनाल. लोकसभा चुनाव की दस में सात सीटों पर शानदार कामयाबी के बाद भाजपा हरियाणा फतह की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनाल में रैली को संबोधित किया। पीएम ने कांग्रेस को हरियाणा की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग 60 साल तक कुछ नहीं कर पाए वो 60 दिन का हिसाब मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा को हमने सुगम कराया।
पीएम ने करनाल को स्मार्टसिटी बनाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा के लोग मुझसे करीबी रखना चाहते हैं तो उन्हें हरियाणा में भाजपा को जिताना होगा। साथ ही विदेश नीति पर भी उन्होंने कहा कि देश की जनता द्वारा स्थाई और बहुमत वाली सरकार चुनने के कारण आज भारत चीन और अमेरिका से सिर उठाकर बात कर रहा है। पीएम के साथ करनाल लोकसभा क्षेत्र के नौ विधानसभा उम्मीदवार उपस्थित थे। साथ ही हरियाणा मामलों के प्रभारी जगदीश मुखी, वरिष्ठ नेता जेपी नड्ढा, चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ भी मौजूद हैं। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, अगर आपको हरियाणा में बदलाव लाना है तो भाजपा को जिताना होगा। साथ ही पीएम ने कहा कि-
-मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं, लेकिन यहां का पुलिसवाला भी मेरी बात नहीं मानेगा क्योंकि वह हरियाणा सरकार का है।
-यह कुरुक्षेत्र की धरती है, यहां एक इंच जमीन के लिए संघर्ष किया है और विजय प्राप्त किया है।
-आज हरियाणा में पानी का स्तर नीचे जा रहा है। किसानों की हजारों एकड़ जमीन किसके पास चली गयी।
-हरियाणा की मंडी में सरकार ने 4 प्रतिशत का टैक्स लगाया है। 10 साल से सरकार में बैठी कांग्रेस सरकार जिम्मे
-चुनाव के लिए झूठ बोलना अनिवार्य है? ऐसा कह रहे हैं कि बासमती चावल को विदेश भेजने के लिए सरकार ने इस पर रोक लगा दिया।
-जो काम 60 साल में कांग्रेस नहीं कर पाई हमने किया। कैलाश मानसरोवर के लिए दूसरा रास्ता खुलवा दिया। हम चीन को समझाने में सफल रहे।
-मुझे हरियाणा का कर्ज चुकाना है। इसके लिए हरियाणा में बदलाव जरूरी है।
-जो लोग 60 साल में कुछ नहीं कर पाए, वो 60 दिन का हिसाब मांग रहे हैं।
-नौजवान भाई-बहनों आप बताएं क्या आप वैसी जिंदगी चाहते हैं, जैसी आपके मां-बाप को मिली? फिर हरियाणा में बदलाव जरूरी है।
-आप तक मुझे पहुंचना है तो क्या आप चाहते हैं कि बीच में कोई रूकावट हो, कोई फाटक हो? इसके लिए प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनानी होगी।
-यह चुनाव हरियाणा के भाग्य को निर्धारित करने वाला है। आपके पड़ोस में बैठा हूं, आपका हूं और आपके लिए हूं।
-अभियान का प्रारंभ मैं हरियाणा से कर रहा हूं। दानवीर कर्ण की भूमि से कर रहा हूं। जिस धरती पर गीता का संदेश सुनाया गया, उस धरती से कर रहा हूं।
-हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव अभियान चल रहा है। कल विजयादशमी का पावन पर्व मनाकर मैं भी आज आपके बीच आया हूं।
-निर्णय आपको करना है। यही मेरी आपसे प्रार्थना है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
-जिनको पहले परखा है, दुबारा उनका ट्रायल मत लीजिए। आप मुझे बताएं कि आपको कोई काम होगा तो चंडीगढ़ जाना सरल होगा या तिहाड़?
-मैं आप सबको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अब हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। हरियाणा दिल्ली के प्रेम से आगे बढ़ेगा। कमल पर बटन दबाकर हरियाणा का भाग्य बदलिए।
-स्वास्थ्य में प्रति व्यक्ति खर्च के मामले में 19वें नंबर पर है हरियाणा। कृषि पर प्रति व्यक्ति खर्च के मामले में 18वें नंबर पर है। कौन है किसान विरोधी?
-साक्षरता के मामले में हरियाणा 22वें नंबर पर है। बेरोजगारी खत्म करने में 18वें नंबर पर है। कौन जिम्मेवार? पूरी ताकत से बोलो कांग्रेस।
-हमारे यहां के नेता बड़ी-बड़ी बातें सुना रहे हैं कि हम ये करना चाहते हैं, वो करना चाहते हैं। 10 साल का हिसाब सुनाना चाहता हूं।
-आज हाई-फाई, वाई-फाई का जमाना है, लेकिन सफाई का जमाना नहीं है? देश के 500 शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम करेंगे। वेस्ट से वेल्थ बनाना मेरा मकसद।
-भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे कैंसर संस्थान के लिए।
-हरियाणा में एम्स का कैंसर इंस्टिट्यूट बन रहा है। मैं अमेरिका गया था तब भी मुझे हरियाणा की याद आई। मैं कैंसर के लिए नोबेल प्राइज विजेता से मिला।
-करनाल का रेलवे स्टेशन अच्छा बनाने के लिए वादा किया गया था। रेलमंत्री चंडीगढ़ से दिल्ली इसी रास्ते से जाते थे। क्या उन्हें रेलवे स्टेश न नहीं दिखा? ऐसे लोगों पर आप भरोसा करोगे?
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पीएम ने और क्या कहा-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS