नए आइडिया के लिए लैब से बाहर निकलें वैज्ञानिक, दुनिया से रहें दो साल आगे: पीएम मोदी

X
By - haribhoomi.com |19 Aug 2014 6:30 PM
मोदी ने कहा कि समय से पहले काम करना हमारे लिए चुनौती है। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है।
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को DRDO के अवॉर्ड फंक्शन में बोलते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिक लैब में तपस्या करते हैं, काफी कुछ बलिदान करते हैं, और तब मानवजाति के कल्याण के लिए कुछ सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और हमें सबसे आगे बढ़ना है। मोदी ने कहा कि समय से पहले काम करना हमारे लिए चुनौती है। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि जो काम दुनिया 2020 में करेगी उसे हमें 2018 में ही कर देना होगा और तेजी से आगे बढ़ना होगा। मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों का छात्रों और जवानों से सीधा संवाद जरूरी।
मोदी ने कहा कि नए आइडिया के लिए लैब से बाहर निकलना होगा। उन्होने कहा कि 5 लैबोरेटरीज ऐसी होनी चाहिए जो 35 साल से कम के युवा वैज्ञानिकों के लिए हों ताकि नए आइडिया सामने आ सकें। इस मौके पर रक्षा मंत्री अरूण जेटली भी मौजूद थे। भारतीय वैज्ञानिकों के काम की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक प्रयोगशाला में कड़ी मेहनत करते हैं। वे बहुत कुछ बलिदान देते हैं और इसके बाद ही वे कुछ ऐसा लेकर सामने आते हैं, जो पूरी मानव जाति के हित में होता है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कैंसर से भी खतरनाक है भ्रष्टाचार: मोदी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS