मैं खूद निकलूंगा झाडू लेकर, कर दूंगा गंदगी और पुराने कानूनों का सफाया- पीएम मोदी

X
By - haribhoomi.com |23 Sept 2014 6:30 PM
देश को बदलना है तो देश की सूरत भी बदलनी है- पीएम मोदी
बेंगलुरू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में बहुत सारे ऐसे कानून हैं जिनकी आज कोई जरूरत नहीं रही है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले समय में गैर-जरूरी कानूनों को खत्म करेगी। बेंगलुरू में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। लोकसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां की जनता का धन्यवाद दिया।
मोदी ने कहा, 'देश को बदलना है तो देश की सूरत भी बदलनी है। सफाई के लिए मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगा। दो अक्टूबर में देश भर में सफाई अभियान शुरू होगा। मैं लोगों से भिक्षा के रूप में साल के 100 घंटे मांगता हूं। मैं ना गंदगी करूंगा और न गंदगी करने दूंगा। मैं खुद सामान्य घर से आया हूं। मैं छोटे-छोटे लोगों के छोटे-छोटे काम करूंगा।'
पीएम ने कहा कि सरकार में आने के बाद वह 'नए घर' की साफ-सफाई में लगे हैं। देश के कानूनों के बारे में मोदी ने कहा, 'देश में कानूनों का जंगल है। देश में ऐसे कई कानून हैं जिनकी कोई उपयोगिता नहीं है। मुझे इन कानूनों को खत्म करना है।'
पीएम ने कहा कि उन्होंने गैर-जरूरी कानूनों को खोज के लिए एक कमेटी बनाई है।
उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में..कई कानून हैं जो बनाए गए, जिनकी आज कोई प्रासंगिकता नहीं है। उनका कोई उपयोग नहीं है। अगर सरकार को तेजी से काम करना है, अगर सरकार को सीधी दिशा में काम करना है तो जो कानूनों का जंगल बनाया गया है, उसे साफ करना होगा। मैं इन सभी कानूनों को समाप्त करना चाहता हूं।’ प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली कर्नाटक यात्रा के दौरान एचएएल हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अब सफाई कार्य में जुटी हुई है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, और क्या कहा मोदी ने अपने इस दौरे पर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS