साइंस कांग्रेस में बोले पीएम मोदी, विज्ञान करेगा भारत के सपने साकार

साइंस कांग्रेस में बोले पीएम मोदी, विज्ञान करेगा भारत के सपने साकार
X
मोदी ने कहा कि देश की प्रगति और मानव का विकास विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है।

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 102वीं साइंस कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने कई क्षेत्रों में भारत को विश्व में सबसे पहली पंक्ति में खड़ा किया है। मोदी ने कहा, जब कभी विश्व ने हमारे लिए द्वार बंद किए, हमारे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय मिशन के उत्साह के साथ इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, जब कभी विश्व ने हमारे सहयोग की मांग की, उनका खुले दिल से स्वागत किया गया, जो व्यवहार हमारे समाज में रचा-बसा हुआ है।

सीजफायर उल्लंघन पर गृहमंत्री की चेतावनी, गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे पाक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश की प्रगति और मानव का विकास विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है, लेकिन यह असमानता बढ़ा कर पर्यावरण को क्षति भी पहुंचा सकता है। मोदी ने 102वें भारतीय विज्ञान सम्मेलन 2015 में अपने संबोधन में कहा, एक देश की प्रगति और इसके मानव का विकास विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ा होता है, लेकिन यह असमानता बढ़ा सकता है, ज्यादा विध्वंसकारी युद्ध करा सकता है और हमारे पर्यावरण को क्षति पहुंचा सकता है।

26/11 जैसे हमले की तैयारी में आए थे पाकिस्तानी, नौसेना से बचने के लिए खुद को उड़ाया

मोदी ने कहा कि साइंस कांग्रेस का हिस्सा होने मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों के काम की सराहना करते हुए भरोसा जताया है कि साइंस की मदद से ही आधुनिक भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान की मदद से गरीबी दूर हो सकता है और अमन-चैन कायम हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय सीमाओं को मिटा कर विश्व को एक कर शांति बढ़ा सकते हैं।

हरिभूमि के पाठकों ने पीएम मोदी को बनाया 'PERSON OF THE YEAR 2014'

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्‍या बोले पीएम मोदी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story