पूर्व सैनिकों को दिवाली से पहले मिलेगा OROP का तोहफा : मनोहर पर्रिकर

X
By - haribhoomi.com |26 Oct 2015 12:00 AM IST
बिहार चुनावों के बाद इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली. केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों को दीपावली पर 'वन रैंक वन पेंशन' का बड़ा तोहफा देगी। कई साल से अटकी वन रैक वन पेंशन योजना को लेकर सरकार और पूर्व सैनिकों के बीच सहमति बनने के बाद अब अगले महीने दीपावाली के मौके पर इसे लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वन रैंक वन पेंशन को सरकार ने जरूरी कागजी काम पूरे कर लिए हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को बताया कि बिहार चुनावों के बाद इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। जैसे ही आचार संहिता हटेगी इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज राजधानी दिल्ली में नौसेना के कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पर्रिकर ने कहा कि जैसे ही बिहार से आचार संहिता खत्म हो जाएगी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इस सवाल पर कि क्या पूर्व सैनिकों को इस दिवाली पर क्या तोहफा मिल सकता है? रक्षा मंत्री ने कहा कि लक्ष्मी पूजा से एक दो दिन पहले जरूर मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : अब पत्रकारों पर तंज कस विवाद में फंसे वीके सिंह
इससे पहले करीब डेढ़ माह तक चले पूर्व सैनिकों के आंदोलन के बाद 5 सितम्बर को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूर्व सैनिकों की मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन का ऎलान किया था। सरकार के इस फैसले पर पूर्व सैनिकों ने भी सहमति जताई थी। गौरतलब है कि आठ नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजें आएंगे। वहीं OROPमें देरी के विरोधस्वरूप पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खून से लिखी चिट्ठी भेजी। इस मांग को लेकर पिछले 134 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर के साथ-साथ देश के कई शहरों में पूर्व सैनिक रिले भूख हड़ताल कर रहे है।
विज्ञापन
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS