वन रैंक वन पेंशन’ में कुछ पेचीदगियों को ठीक कर लागू किया जाएगा :वीके सिंह

X
By - haribhoomi.com |17 Aug 2015 6:30 PM
उन्होंने कहा कि अब इसे लागू करने पर 8,000 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा।
भोपाल. सोमवार को केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से सेना का सम्मान करती है और सैनिकों के हित में सोचती है। अत: सेवानिवृत्त सैनिकों के ‘वन रैंक वन पेंशन’ (ओआरओपी) मामले में कुछ पेचीदगियों को ठीक कर इसे लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : केंद्र और राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सरकारी विज्ञापनों पर किया तलब
सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा हमेशा से सेना और सैनिकों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओआरओपी पर सहमत हैं, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी पेचीदगियों को ठीक कर इसे लागू किया जाएगा ताकि बाद में इसमें कोई कानूनी अड़ंगा न पैदा हो सके।’’
केन्द्रीय मंत्री यहां प्रदेश की राजधानी में 10 से 12 सितम्बर तक आयोजित होने वाले विश्व हिन्दी सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में उनके सेनाध्यक्ष रहते ओआरओपी योजना का लेखाजोखा कराया गया था। इस पर 3200 करोड़ का खर्च सामने आया था, लेकिन कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की नीतियों के कारण यह मंजूर नहीं हुई।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS