मार्केट में जल्द आएगा वनप्लस का अपडेट वर्जन, जानिए इसके फीचर्स

X
By - haribhoomi.com |16 Nov 2015 6:30 PM
वनप्लस वन कम्पनी भी अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड वर्जन 6.0 मार्शमैलो का अपडेट करने वाली है।
नई दिल्ली. स्मार्टफोन निर्माता कम्पनियां अपने स्मार्टफोन के लिए नए एंड्रॉयड वर्जन का इस्तेमाल कर रही है। वनप्लस वन कम्पनी भी अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड वर्जन 6.0 मार्शमैलो का अपडेट करने वाली है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए खास तारीख का ऐलान नहीं किया है।

लेकिन अगले साल की शुरुआत तक कम्पनी अपने स्मार्टफोन वनप्लस टु, वनप्लस एक्स और वनप्लस वन में मार्शमैलो अपडेट कर सकती है। वनप्लस कम्पनी पहले अपने स्मार्टफोन वनप्लस वन में मार्शमैलो अपडेट करने वाली है।

वनप्लस वन में एंड्रॉयड वर्जन 4.4.2 किटकैट का इस्तेमाल किया गया है। यह मार्केट में इसी एंड्रॉयड वर्जन के साथ बेचा जा रहा है। किटकैट के बाद अब इस स्मार्टफोन में मार्शमैलो का इस्तेमाल सबसे पहले होने वाला है।
इस स्मार्टफोन के बाद ही कम्पनी वनप्लस 2 और वनप्लस x में एंड्रॉयड वर्जन 6.0 मार्शमैलो का अपडेट करेगी। वनप्लस कम्पनी के तीनो स्मार्टफोन अब मार्शमैलो पर काम करने वाले है। सिर्फ वनप्लस ही नहीं मोटोरोला ने भी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो X स्टाइल में एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो अपडेट की घोषणा कर दी है।

इसी तरह की एक अपडेट मोटो X (2nd जनरेशन) और मोटो X प्योर एडिशन के लिए भी दी गई है। इसी प्रकार सैमसंग अपने पॉपुलर और लेटेस्ट स्मार्टफोनों में ऑपरेटिंग सिस्टम मार्शमैलो 6.0 अपडेट करने वाली है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS