''NSSO'' की रिपोर्ट का खुलासा, स्कूल नहीं पहुंच पाते देशभर के करीब 60 लाख बच्चे

X
By - haribhoomi.com |3 Feb 2015 6:30 PM
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 16 लाख और बिहार में 12 लाख बच्चे किन्हीं कारणों के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
नई दिल्ली.शिक्षा का हब कहा जाने वाले हरियाणा के लिए यह विडंबना ही है कि शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के चार साल बाद भी हरियाणा के करीब 44 हजार बच्चे स्कूल से वंचित हैं। यानि ये स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं प्रदेश में करीब 42 लाख बच्चे स्कूल जाने की उम्र में हैं। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार देशभर में करीब 60 लाख बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 16 लाख और बिहार में 12 लाख बच्चे किन्हीं कारणों के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि एनएसएसओ ने मसौदा रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया था कि 6-13 वर्ष के आयु वर्ग में 60.64 करोड़ बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं। इस आयु वर्ग में देश में कुल 20.40 करोड़ बच्चे हैं। इस प्रकार 2.97 फीसदी बच्चे स्कूल जाने से छूट रहे हैं।
सात राज्यों में यह आंकड़ा
सात राज्यों यूपी, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, दिल्ली, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का प्रतिशत 3.14 है जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है। उत्तर-पूर्व भारत में चार फीसदी बच्चे छूट रहे हैं जबकि दक्षिण में यह प्रतिशत महज .97 फीसदी है।
मामूली सुधार: 4.43 फीसदी मुस्लिम बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं। हालांकि 2009 में हुए पिछले सर्वेक्षण में यह दर 7.67 फीसदी थी। इसमें सुधार हुआ है लेकिन अभी भी प्रतिशत ज्यादा है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS