प्राइवेट पार्ट में आ गया ढीलापन, ये है कसाव पाने का आसान उपाय

सवाल - प्राइवेट पार्ट में वो ताजगी नहीं रही, क्या करूं?
जवाब - अकसर ये समस्या आ जाती है। एक समय पर प्राइवेट पार्ट में कसाव कम हो जाता है। लेकिन साधारण व्यायाम से फिर से पहले वाली स्थिति को पाया जा सकता है। दरअसल, श्रोणितल की पेशियों में कमजोरी आने से ये कसाव कम हो जाता है फलस्वरूप ढीलापन महसूस होता है। व्यायाम से प्यूबोकाक्सीजियस पेशी मजबूत होती जाती है।
ये है व्यायाम
इस व्यायाम को कहीं पर भी कभी भी किया जा सकता है। आपको करना है कि, मूत्र प्रवाह रोकने वाली पेशी को अंदर की ओर ठीक वैसे भींचे जैसे कि मूत्र के वेग को रोकने के लिए करते हैं, तीन सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें। फिर तीन सेकेंड के लिए शरीर को ढीला छोड़ें। इसी तरह से सुबह शाम दस-दस बार करें। कुछ समय बाद दस-दस बार की जगह 25-25 बार करना शुरू करें। प्रैक्टिस होने पर गति बढ़ा दें। ऐसा दो-तीन महीने करने से आप अपने प्राइवेट पार्ट में वही ताजगी और कसाव महसूस करेंगे जो पहले किया करते थे। भविष्य में भी इस व्यायाम करे करते रहने से श्रोणिगुहा के अंगों को जरूरी कसाव बना रहेगा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS