जनता पर फिर से महंगाई की मार, एलपीजी और केरोसिन हुआ 3 रुपए महंगा

X
By - haribhoomi.com |1 May 2016 6:30 PM
सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 419.15 रुपए प्रति सिलेंडर है।।
नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के बाद बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस, मिट्टी के तेल तथा विमान ईंधन एटीएफ कीमतों में वैश्विक रुख के अनुरुप बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में शनिवार रात पेट्रोल का दाम 1.06 रुपए लीटर बढ़कर 62.19 रुपए लीटर तथा डीजल का 2.94 रुपए लीटर बढ़कर 50.95 रुपए लीटर हो गया।
इस बढ़ोतरी के बाद आज गैर सब्सिडी केरोसिन के दाम में 3 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई है। राशन की दुकानों से अलग बेचे जाने वाले मिट्टी के तेल का दाम अब 49.10 रुपए लीटर होगा, जो अभी तक 46.17 रुपए लीटर था। इसी तरह बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 18 रुपए बढ़ाया गया है।
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी का दाम अब बढ़कर 527.50 रुपए हो गया है, जो अभी तक 509.50 रुपए था। इससे पिछले तीन महीनों के दौरान इसकी कीमतों में लगातार कटौती हुई थी। आखिरी बार एक अप्रैल को इसके दाम चार रुपए घटाए गए थे। एक मार्च को इसकी कीमत में 61.50 रुपए तथा एक फरवरी को 82.5 रुपए की कटौती की गई थी। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 419.15 रुपए प्रति सिलेंडर है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS