2019 में नए पते पर मिलेगा नोबेल पुरस्कार, भवन बनाने के लिए मिला भारी दान

2019 में नए पते पर मिलेगा नोबेल पुरस्कार, भवन बनाने के लिए मिला भारी दान
X
स्टाकहोम के बीचोंबीच जलीय क्षेत्र में प्रसिद्ध डेविड शिफलफील्ड आर्किटेक्ट के समीप बलाशेहोम द्वीप पर ‘नोबेल सेंटर’ को निर्मित किया जाएगा।
स्टाकहोम. प्रतिठिष्त नोबेल पुरस्कार वर्ष 2019 से एक नए आलीशान सेंटर में प्रदान किया जाएगा जिसका निर्माण यहां स्वीडिश राजधानी में 15 करोड़ डालर की राशि से किया जा रहा है।
सेंटर के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी नोबेलह्यूसेट एबी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुसेन लिंदाह ने बताया, इस सेंटर के लिए धनराशि पूरी तरह निजी चंदे के जरिए एकत्र की गई है। इसका पूरा बजट 1.2 अरब स्वीडिश क्रोन है। नोबेल सेंटर का निर्माण कार्य अगले वर्ष के शुरूआत में होने की संभावना है।
इस इमारत में एक विशाल सभागार होगा जहां नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी की जा सकेगी। नोबेल सेंटर का सर्वाधिक आकर्षण केंद्र इसका नोबेल संग्रहालय होगा। कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने अपनी कई सामग्री भी दान में दी हैं लेकिन जगह की कमी के कारण इनका प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है।
स्टाकहोम के बीचोंबीच जलीय क्षेत्र में प्रसिद्ध डेविड शिफलफील्ड आर्किटेक्ट के समीप बलाशेहोम द्वीप पर ‘नोबेल सेंटर’ को निर्मित किया जाएगा। इस सेंटर में प्रदर्शनियों, वैज्ञानिक सेमीनारों , व्याख्यानों का आयोजन होगा और यहीं पर समकालीन मसलों पर चर्चाओं की महफिलें सजा करेंगी। यह सेंटर वर्ष भर खुला रहेगा।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्यों कराया जा रहा है निर्माण-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story