अब टाइप करने की जरूरत नहीं, सिर्फ बोलिए

X
By - haribhoomi.com |20 July 2016 12:31 AM
वॉयस टाइपिंग फीचर से यूजर अपना समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं।
नई दिल्ली. गूगल ड्राइव पर उपलब्ध गूगल डॉक्यूमेंट माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और नोटपैड से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां फाइल डिलीट होने या फिर सेव न होने की वजह से कंटेंट खोने की दिक्कत नहीं आती। इतना ही नहीं गूगल डॉक्यूमेंट पर हिंदी में बोलकर टाइपिंग कर सकते हैं।
इंटरनेट न होने पर इसकी फाइलों को ऑफलाइन भी देख सकते हैं। अगर आपकी टाइपिंग स्पीड कम है और किसी फाइल को जल्दी टाइप करना है तो इस वॉयस टाइपिंग फीचर से यूजर अपना समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं। यह फीचर 40 भाषाओं को सपोर्ट कर रहा है। इनमें हिंदी भाषा भी शामिल है।
पहले गूगल ड्राइव को खोलें। गूगल ड्राइव पर जाने के लिए ड्राइव,गूगल,कॉम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खोलने के बाद नए डॉक्यूमेंट को खोलें। नए डॉक्यूमेंट को खोलने के लिए यूजर माइ ड्राइव या लाल पट्टी पर लिखे न्यू के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
इसके बाद यूजर को गूगल डॉक्यूमेंट खोलना होगा। डॉक्यूमेंट खुलने के बाद ऊपर की ओर दिए गए टूल के विकल्प पर क्लिक करें और वॉयस टाइपिंग का चयन करें। इसके बाद कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में माइक्रोफोन को कनेक्ट करके वॉयस टाइपिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑफलाइन इस्तेमाल
गूगल ड्राइव को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है लेकिन इसके कुछ फीचर ऑफलाइन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। गूगल ड्राइव में मौजूद डॉक्यूमेंट को यूजर ऑफलाइन भी किसी के साथ शेयर कर सकते हैं। गूगल ड्राइव को प्ले स्टोर से फोन में डाउनलोड कर लें। अधिकतर एंड्रॉयड फोन में यह पहले से मौजूद होती है।
कैसे करें शेयर
गूगल ड्राइव में सेव फोटो और वीडियो को ऑफलाइन शेयर करने के लिए एप खोलें। एप में उस फोल्डर, फोटो या डाक्यूमेंट पर टैप करें जिसे आप दूसरे लोगों को भोजन चाहते हैं। इसके बाद एक बॉक्स खुलेगा जिसमें तीन आइकन होंगे।
इसमें अंतिम आइकन शेयर का है। इस पर क्लिक कर ब्लूटूथ, व्हाट्सएप, जीमेल, फेसबुक पर शेयर करने का विकल्प आएगा। डाटा शेयर करने के लिए यह लिंक भेजती है। दूसरा व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक कर भेजे गए डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS