केरल: CPM कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय पर किया हमला, सामने आया वीडियो

केरल: CPM कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय पर किया हमला, सामने आया वीडियो
X
अमित शाह ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

केरल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हमला कर दिया।

इस घटना का एक विडियो भी सामने आया है। इस वीडियो के मुताबिक दफ्तर पर हमले से नाराज भाजपा और सीपीएम के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम के केरल के सचिव कोदियरी बालकृष्णन के घर पर भी हमला करा के तोडफोड की है।

इसे भी पढ़ें- केरलः CPM कार्यकर्ताओं ने RSS-BJP के दफ्तर में किया हमला, कई लोग घायल

इसके बाद केरल में दोनों दलों के कई अन्य नेताओं के घर पर भी हिंसक झड़प और तोडफोड की वारदात हुई है।

हालांकि ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की फुटेज के मुताबिक सीपीएम के युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के कुछ कार्यकर्ता तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहे है।

इसके आलावा सीपीएम की छात्र इकाई एसएफआई के सचिव प्राजिन भी तोडफोड करते दिखाई दे रहे है।

घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम वाम गठबंधन के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story