मुंबई में बड़ा हादसा टला, चैंबूर में एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गई दो मोनोरेल

मुंबई में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब मोनोरेल एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं थी। गनीमत रही की इस घ़टना में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दे विपरीत दिशा में चलने वाली दो रेलगाड़ियां, मोनोरेल प्लेटफार्म पर एक ट्रेक पर आ गई थी। ये ट्रेने ऊंचा चुंबकीय मार्ग पर चलती हैं।
Mumbai (Maharashtra): Two monorails came on the same track at Chembur after one of the monorails developed technical problem pic.twitter.com/GOL3ciYTw1
— ANI (@ANI_news) July 8, 2017
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ और दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं। इससे पहले कि दोनों ट्रेनें टकराती, वह पास आकर रुक गईं। घटना रात करीब 10 बजे की है।
हालांकि, पूरी घटना पर मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने सफाई देते हुए कहा है कि यह गलती से नहीं हुआ। MMRDA के मुताबिक, 'यह तकनीकी गड़बड़ी थी। एक ट्रेन में खराबी आ गई थी और उसे हटाने के लिए दूसरी ट्रेन भेजी गई थी।'
बता दें कि देश में मुंबई मोनोरेल अपने तरह की पहली सेवा है और इसकी शुरुआत 2014 में की गई। मुंबई में मोनोरेल चेंबुर से वडाला के बीच करीब 8.93 किलोमीटर तक का सफर तय करती है।
हालांकि, मोनोरेल शुरू होने से पहले जून-2011 में एक घटना हो चुकी है जब आरसीएफ रोड पर 60 टन वजनी एक भीम काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया था। इसमें दो लोगों की मौत हुई हो गई थी।
मुम्बई मोनोरेल, देश में पहली ऐसी सेवा, का उद्घाटन 2014 में हुआ, और चेंबूर से वडाला तक 8.93 किलोमीटर के रास्ते पर चलाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS