कांग्रेस के आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा कर्नाटक विधानसभा से गायब, कांग्रेस ने BJP पर विधायकों के किडनैप करने का लगाया आरोप

कांग्रेस के आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा कर्नाटक विधानसभा से गायब, कांग्रेस ने BJP पर विधायकों के किडनैप करने का लगाया आरोप
X
कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल सदन में नहीं पहंचे है। कांग्रेस ने अपने दोनों विधायकों के सदन में नहीं पहुंचने के लिए बीजेपी पर उनका अपहरण करने का आरोप लगाया है।

कर्नाटक विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के दो विधायक शामिल नहीं हुए है। दरअसल आज शाम चार बजे से पहले कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाने का कार्यक्रम रखा गया था।

जिसमें कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल सदन में नहीं पहंचे है। कांग्रेस ने अपने दोनों विधायकों के सदन में नहीं पहुंचने के लिए बीजेपी पर उनका अपहरण करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने हमारे दोनों विधायको को अपहरण कर लिया है। जिससे कि वह आज शाम चार बजे विधानसभा में शक्ति परीक्षण में शामिल ना हो सके। और बीजेपी कर्नाटक में किसी भी तरह से सरकार बनाने में सफल हो सके।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की दुनिया के सामने पोल खुल गई है। मोइली ने कहा कि बीजेपी जानती है कि उनकी संख्या केवल 104 है, फिर भी बावजूद इसके वह विधायकों को डराने और खरीदने का काम कर रहे है।

मोइली ने कहा कि लेकिन कांग्रेस के विधायक पूरी निष्ठता के साथ कांग्रेस के साथ खड़े है। यही नहीं मोइली ने कहा कि फिलहाल हमारे दो विधायक हमारे साथ नहीं है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही वापिस आएंगे और हमे अपना समर्थन देंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story