ट्राई चीफ ने आधार नंबर ट्विटर पर डालकर चुनौती दी, निजी जानकारी लीक हुई, UIDAI ने पेश की सफाई

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |29 July 2018 12:47 PM
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के चीफ राम सेवक शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर सार्वजनिक करते हुए हैकरों को चुनौती दी।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के चीफ राम सेवक शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर सार्वजनिक करते हुए हैकरों को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि केवल इस जानकारी के आधार पर उन्हें नुकसान पहुंचाकर दिखाएं।
इसके बाद सोशल मीडिया पर राम सेवक शर्मा का यह ट्वीट तत्काल ट्रेंड करने लगा और एक हैकर ने दी गयी सूचना का इस्तेमाल कर उनका निजी मोबाइल फोन नंबर समेत कई सारी जानकारियां निकाल कर इसे सार्वजनिक कर दी।
इसके जरिये इलियट एल्डरसन ने ट्राई के चीफ राम सेवक शर्मा को बताया कि आधार नंबर सार्वजनिक करना कितना ज्यादा खतरनाक है। एल्डरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपके इस आधार नंबर के जरिये लोगों को आपका निजी पता, जन्मदिन, फोन नंबर जैसी कई जानकारियां मिल गई हैं।
मैं यहां पर रुक जाता हूं। उन्होंने आगे लिखा की आशा करता हूं कि आप समझ जाएंगे कि आधार नंबर को सार्वजनिक करना सही नहीं है।
इसके बाद यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने सफाई दी है कि ट्राई प्रमुख राम सेवक शर्मा के आधार डेटाबेस से कोई भी सूचना लीक नहीं हुई है। यूआईडीएआई ने कहा है कि वास्तव में तथाकथित हैक की गई सूचना पहले से ही सार्वजनिक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS