यूपी तीसरा चरण: इन 10 महत्वपूर्ण सीटों पर है कड़ा मुकाबला, जानें कौन कहां से

X
By - haribhoomi.com |18 Feb 2017 6:30 PM
तीसरे चरण के इस चुनाव में कन्नौज, इटावा, मैनपुरी और लखनऊ सीट पर टिकी है सभी की नजरें
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान देने के लिए उत्साहित मतदाता लाइनों में लगे हैं। चुनाव आयोग तीसरे चरण में यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से 69 सीटों पर मतदान करा रहा है। ये चरण इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर समाजवादी पार्टी के 7 ऐसे जिले है जहां इनका गढ़ माना जाता है। कांग्रेस इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। इस बार यूपी में सपा, बीजेपी और बीएसपी के बीच मुकाबला है लेकिन सपा-बीजेपी के बीच सबसे कड़ा मुकाबला है। ये है वो पार्टी और दिग्गज नेता की बेटी, बेटा, भाई या रिश्तेदार, जो इस बार चुनावी मैदान में हैं।
इटावा जिले के जसवंतनगर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यहां से शिवपाल सिंह यादव अपनी किस्मत आजम रहे हैं। इस सीट से मुलायम 7 बार विधायक रह चुके हैं, चार बार से शिवपाल सिंह यादव इस हल्के की नुमाइंदगी कर रहे हैं। यादव परिवार का गांव सैफई भी इसी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।
26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। जोशी पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर कैंट से विधायक चुनी गई थीं। इस बार वे भाजपा से लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से उम्मीदवार हैं। यहां से सपा ने मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल की जगह अनुराग यादव को उम्मीदवार बनाया है।
सरोजनीनगर सीट से भाजपा ने पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को मैदान में उतारा है। पिछले वर्ष बसपा प्रमुख मायावती पर एक टिप्पणी को लेकर वे काफी चर्चित रहे थे। पूरब सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन, लखनऊ से सांसद और विधायक रहे पूर्व मंत्री लालजी टंडन के पुत्र हैं। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया किस्मत आजमा रहे हैं। छह बार विधायक और दो बार सांसद सपा महासचिव नरेश अग्रवाल पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। उनकी परंपरागत सदर सीट से बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल उम्मीदवार हैं। नीरज बोरा लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे स्व. डीपी बोरा के पुत्र हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS