केंद्रीय मंत्री ने कहा- जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए ''जवाहरलाल नेहरू'' जिम्मेदार

X
By - haribhoomi.com |28 Jan 2017 6:30 PM
मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फैला आतंक नेहरु के गलत फैसलों का नतीजा है।
नई दिल्ली. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आतंकवाद से न निपटने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में फैला पाकिस्तान के आतंक का खौफ नेहरु के गलत फैसलों का नतीजा है। मंत्री ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सही कदम उठाए होते तो आज आतंकवाद की स्थिति इतनी भयानक न होती।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रायोजित आतंकवाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ओर से इस मामले से ठीक से नहीं निपटने से शुरु होकर पिछले 60 साल में की गई कई गलतियों का नतीजा है। मंत्री ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उस समय सही कदम उठाए होते तो आज आतंकवाद की स्थिति इतनी भयानक न होती।
अंग्रेजी बेवसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हाल में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पाक के आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए निर्णायक कदमों का एक उदाहरण है। ग्लोबल काउंटर टेररेज़म काउंसिल की ओर से आयोजित 'काउंटरिंग पाकिस्तान स्टेट टेरर' सम्मेलन में सिंह ने कहा, 'यदि नेहरू ने खुद की बजाय तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को जम्मू-कश्मीर का मामला गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में लाकर इसे सुलझाने दिया होता तो भारतीय उप-महाद्वीप का इतिहास अलग ही होता।'
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करके नए नोट जारी करने और 'पाकिस्तान के क्षेत्र के भीतर की गई सर्जिकल स्ट्राइक' को मोदी सरकार की प्रबल इच्छाशक्ति बताया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS