रेप केस में असांजे को बड़ी राहत, जांच रद्द

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |19 May 2017 12:30 PM
असांजे पर बलात्कार का मामला चल रहा है।
स्वीडन के वरिष्ठ अभियोजक ने कहा कि वो अब विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे के मामले की जांच नहीं करेंगे। बता दें कि, असांजे पर बलात्कार का मामला चल रहा है।
Swedish prosecutor explains decision to drop rape investigation into Wikileaks founder Julian Assangehttps://t.co/qM00Adb7ET pic.twitter.com/yeIgA0lU3B
— BBC News (UK) (@BBCNews) May 19, 2017
लोक अभियोजन के डायरेक्टर मैरियन नी ने शुक्रवार की सुबह अपने एक बयान में कहा कि उन्होंने असांजे के खिलाफ जांच बंद करने का निर्णय लिया है।
जुआन ब्रैंको जो कि असांजे के वकील हैं ने कहा कि असांजे को फ़्रांस में राजनैतिक सुरक्षा की मांग करनी चाहिए, हालांकि उन्होंने ये बात स्पष्ट नहीं की कि प्रचारक कैसे बिना गिरफ्तार हुए वहां पहुचेंगे।
बलात्कार के आरोप में नामजद होने के बाद मिस्टर असांजे 2012 से लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में रह रहे थे।
हालांकि ये बात अभी भी स्पष्ट नहीं हुई कि ये बातें मिस्टर असांजे के प्रत्यर्पण को किस प्रकार प्रभावित करेंगी अगर वो दूतावास छोड़ देते हैं तो।
इस मामले में 45 वर्षीय मिस्टर असांजे ने हमेशा ही आरोपों को नकारा है और कहा कि वो बस इस प्लाट का हिस्सा भर थे। उनके मुताबिक़ जिन लोगों ने उन पर ये आरोप लगाया वो बस उन्हें विकिलीक्स और अमेरिका से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS