शेरिन मर्डर केस: विदेश सुषमा स्वराज ने कहा, गोद लेने की प्रक्रिया की करें जांच

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को तीन वर्षीय लड़की शेरिन मैथ्यूज की गोद लेने की प्रक्रिया की जांच के लिए अनुरोध किया है।
बता दें कि बिहार से गोद ली गई तीन साल की भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज की अमेरिका के टेक्सास में हुई हत्या हो गई थी।
यह भी पढ़ें- एक और नया देश बना, कैटलोनिया की संसद ने स्पेन से आजादी की घोषणा की
इस घटना के मद्देनजर, अब से गोद लिए गए बच्चों के लिए पासपोर्ट महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही जारी किए जाएंगे। शेरिन मैथ्यूज सात अक्टूबर को लापता हो गई थी और उसका शव रविवार को टेक्सास के डल्लास में एक पुलिया से बरामद हुआ था।
अदालती दस्तावेजों से मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्ले मोन मैथ्यूज ने पहले पुलिस को बताया था कि दूध न पीने की सजा के कारण शेरिन उनके रिचर्डसन शहर के घर के पीछे बनी लेन से सात अक्टूबर को सुबह तीन बजे गायब हो गई थी।
यह भी पढ़ें- गुजरात: आईएस आतंकी की गिरफ्तारी पर सीएम रुपाणी ने अहमद पटेल से मांगा जवाब
मैथ्यूज को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने स्वीकार कर लिया है कि उसने ही बच्ची का गला दबाया था, जिसके कारण उसकी मौत घर में ही हो गई थी।
पुलिस ने वेस्ले मोन मैथ्यूज के ऊपर बच्ची को गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है, जिसमें अधिकतम 99 साल की सजा हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS