कार्नाटक में हुआ रुस्तम-2 का सफल परिक्षण, सेना को मिल सकता है नया विमान

डीआरडीओ ने प्रोजक्ट रूस्तम-2 के परिक्षण में सफलता प्राप्त की है। यह परिक्षण कार्नाटक में चित्रदुर्ग के चालेकेरे में हुआ। सूत्रों के मुताबिक मजबूत इंजन प्रणाली वाला यह प्रोजक्ट डीआरडीओ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उड़ान के सभी मानकों पर रुस्तम-2 खरा साबित हुआ है।
इस परिक्षण में डीआरडीओ के अध्यक्ष, एरो के मानिदेशक और कई वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मौजूद रहे। सभी वैज्ञानिकों ने रुस्तम-2 की टीम को बधाई दी रुस्तम-2 को भारतीय वैज्ञानिक रुस्तम दमनिया का नाम दिया है। 80 के दशक में रुस्तम दमानिया ने एविएशन की दुनिया में एक बड़ी रिसर्च किया था जिस वजह से देश को काफी फायदा हुआ।
यह भी पढ़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज, लगाए ये बड़े आरोप
बता दे कि इस स्वदेशी विमान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और दुश्मन को आराम से निशाना बना सकता है। रुस्तम-2 को सैन्य मकसद के लिए तैयार किया जा रहा है। अभी इसके कई परिक्षण होने बाकी है। इसे सैन्य मिशन जैसे टोह, निगरानी, सिग्नल इंटेलीजेंस, और अन्य के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS