अगले 24 घंटे में हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |9 Jan 2019 2:18 AM
इन दिनों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
इन दिनों जम्मू कश्मीर (Jammu), उत्तराखंड (Uttrakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हो रही बर्फबारी (Snowfall) से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (Weather) ने हिमाचल के कई इलाकों में अगले 24 घंटे तक बर्फबारी की चेतावनी दी है।
हिमाचल में इस वक्त तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे है। उत्तराखंड में तापमान शून्य से 1 डिग्री नीचे है और वहीं जम्मू कश्मीर में तापमान 3 डिग्री है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से सैलानियों समेत आम लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।
इन दिनों शिमला में बर्फबारी के चलते सैलानियों को भी गाड़ी छोड़कर पैदल घूमना पड़ रहा है। कई जगहों पर डेढ डेढ फीट बर्फ जम गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन तीनों राज्यों में बर्फबारी को लेकर 9 जनवरी तक राहत ना मिलने की उम्मीद नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS