मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में शिवसेना MLA ने दिया इस्तीफा

मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में औरंगाबाद जिले के कन्नड़ से शिवसेना विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव ने विधानसभा स्पीकर को ईमेल से अपना इस्तीफा भेजा है। विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव विधानसभा स्पीकर को अपने इस्तीफे की हार्ड कॉपी सौंपने के लिए मुंबई के लिए निकल गए हैं।
Maharashtra: Harshvardhan Jadhav, Shiv Sena MLA from Kannad (Aurangabad) constituency, has offered his resignation to Vidhan Sabha speaker via mail over #MarathaReservation issue. He has left for Mumbai and will be giving a physical copy to Vidhansabha speaker. pic.twitter.com/gZM708hOXl
— ANI (@ANI) July 25, 2018
बता दें कि मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से मुंबई में आयोजित एक दिन का बंद कुछ जगहों पर हिंसा होने के कारण वापस ले लिया गया। बंद के दौरान बसों पर हमला किया, आगजनी की और लोकल ट्रेनों पर पत्थर फेंके, हिंसा भड़क जाने के बाद बंद वापस लिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने बंद के दौरान मुंबई, ठाणे जिले सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बसों पर हमला किया, आगजनी की और लोकल ट्रेनों पर पत्थर फेंके। पुलिस ने कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शनकारियों को तितर- बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
मराठा संगठनों ने नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की अपनी मांग को लेकर बंद आयोजित किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS